{"_id":"619d296898480d1f863e6ef4","slug":"preparation-for-setting-up-exam-center-for-up-board-exam-begins-baghpat-news-mrt5659481126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज प्रधानाचार्य को 27 तक परिषद की वेबसाइट पर अप लोड करना होगा ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की व्यवस्थाओं का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पूरा ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अप लोड करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में जन सुविधाओं के साथ वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा, राउटर, डीवीआर, पेयजल, छात्राओं के लिए अलग से शौचालय, अग्निशमन यंत्र, मुख्य मार्ग से विद्यालय की दूरी, स्थायी बिजली व्यवस्था, कंप्यूटर की व्यवस्था व ऑपरेटर की व्यवस्था सूचना अप लोड करनी होगी। प्रधानाचार्यों की दी सूचनाओं का डीएम द्वारा गठित समिति सत्यापन करेंगी। टीम के सत्यापन के बाद ही विद्यालय को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाएगा। बोर्ड ने 27 नवंबर तक विद्यालयों की व्यवस्थाओं का ब्यौरा अप लोड करने के निर्देश दिए हैं।
गलत सूचना देने पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं की गलत सूचना देने पर प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। गलत सूचना दर्ज करने पर संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इस बारे में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।