फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation for setting up exam center for UP board exam begins

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू

Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation for setting up exam center for UP board exam begins
कॉलेज प्रधानाचार्य को 27 तक परिषद की वेबसाइट पर अप लोड करना होगा ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की व्यवस्थाओं का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पूरा ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अप लोड करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में जन सुविधाओं के साथ वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा, राउटर, डीवीआर, पेयजल, छात्राओं के लिए अलग से शौचालय, अग्निशमन यंत्र, मुख्य मार्ग से विद्यालय की दूरी, स्थायी बिजली व्यवस्था, कंप्यूटर की व्यवस्था व ऑपरेटर की व्यवस्था सूचना अप लोड करनी होगी। प्रधानाचार्यों की दी सूचनाओं का डीएम द्वारा गठित समिति सत्यापन करेंगी। टीम के सत्यापन के बाद ही विद्यालय को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाएगा। बोर्ड ने 27 नवंबर तक विद्यालयों की व्यवस्थाओं का ब्यौरा अप लोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गलत सूचना देने पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं की गलत सूचना देने पर प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। गलत सूचना दर्ज करने पर संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इस बारे में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed