{"_id":"61b627105287a449883d623e","slug":"preparation-for-damage-control-now-bjp-leaders-will-reach-every-village-baghpat-news-mrt568689263","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज कंट्रोल की तैयारी, अब हर गांव तक पहुंचेंगे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज कंट्रोल की तैयारी, अब हर गांव तक पहुंचेंगे भाजपा नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले, सभी मांगे मानकर सरकार ने साफ किया कि वह किसानों को परेशान नहीं देखना चाहती
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि किसान आंदोलन खत्म हो चुका है। किसानों की सभी मांग सरकार ने मानकर साफ कर दिया है कि वह किसानों को परेशान नहीं देखना चाहती है। अब भाजपा नेता दोबारा से जोरशोर से गांवों का रुख करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले हर गांव में पहुंचकर लोगों से मिला जाएगा और उनको भाजपा का एजेंडा बताया जाएगा।
बासौली गांव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सरकार व किसानों के बीच समस्या चल रही थी, जिसका अब समाधान हो चुका है। गांवों में न किसी नेता का कोई विरोध हो रहा है और न भाजपा को कोई नुकसान होगा। क्योंकि किसानों के कंधे का इस्तेमाल करके कुछ लोगों ने एजेंडा चलाया हुआ था, हमने वह कंधा हटा दिया है। किसानों को उनकी उम्मीद से ज्यादा दिया गया है और अब भाजपा ने अपना एजेंडा तैयार किया है। इसमें पांच साल का विकास, किसानों के लिए किए गए कार्य, कानून व्यवस्था में सुधार आदि शामिल है। इन एजेंडों को लेकर ही नेता गांव में जाएंगे।