{"_id":"5eda88eb8ebc3e906c6efec3","slug":"precaution-increased-dm-observed-containment-zone-system-baghpat-news-mrt484987587","type":"story","status":"publish","title_hn":"एहतियात बढ़ाई, डीएम ने देखी कंटेनमेंट जोन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एहतियात बढ़ाई, डीएम ने देखी कंटेनमेंट जोन व्यवस्था
विज्ञापन
बागपत। जिले में घोषित कंटेनमेंट और बफर जोन में एहतियात बढ़ाई गई है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने चिह्नित किए गए स्थानों का भ्रमण किया। डीएम शकुंतला गौतम ने नगर में भ्रमण कर स्थिति देखी। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसडीएम रामनयन सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप ने नगर के कंटेनमेंट और बफर जोन का भ्रमण किया। कोर्ट रोड और शौकत मार्केट में व्यवस्थाएं देखीं। डीएम ने कहा कि आमजन को जरूरी चीजों की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। डोर स्टेप डिलीवरी के लिए पहले से ही चिह्नित किए गए दुकानदारों को प्रेरित करें। घर-घर सामान भिजवाने की व्यवस्था की जाए। इससे पहले दिन में पांची गांव में अधिकारियों ने व्यवस्था देखी।
कोरोना पॉजिटिव के घर होम डिलीवरी से पहुंचा राशन
बड़ौत। कोरोना पॉजिटिव द्वारा राशन न मिलने पर आत्महत्या की धमकी से बड़ौत तहसील प्रशासन सहित आपूर्ति विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की टीम पठानकोठ मोहल्ले में पहुंची और लोगों से संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई। बाद में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्य प्रकाश पाठक, आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल राशन डीलर इमरान के यहां पर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। अमर उजाला ने कोरोना पॉजिटिव के वायरल वीडियो का समाचार प्रकाशित किया था। इस दौरान एसडीएम दुर्गेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद होम डिलीवरी के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव के घर पर सामान भिजवाया गया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि होम डिलीवरी के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव के घर पर राशन भिजवाया जा चुका है।
विज्ञापन
12 लोगों के लिए सैंपल
बड़ौत। नगर में दो दिन पूर्व एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने के काम में जुटी हुई है। शुक्रवार को टीम ने आजाद नगर कालोनी से 12 लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि सैंपल लेने का कार्य जारी रहेगा।