फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   precarious health service in two-hour strike

दो घंटे की हड़ताल में स्वास्थ्य सेवा चरमराई

Wed, 23 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 23 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
precarious health service in two-hour strike
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के कर्मचारियों ने केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग को लेकर दो घंटे की हड़ताल रख विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर नहीं मिलने से खफा होकर मरीजों ने हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे बाद पर्ची बनने के बाद ही मरीजों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नई पेंशन नीति को समाप्त करते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। अभी तक का जमा धन निश्चित लाभ के साथ प्रतिवर्ष किया जाए। 30 जून को सेवानिवृत्त को पूरे वर्ष कार्य करने के तहत एक वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों को 8, 16, 24 वर्षों की सेवा पर तीन प्रमोशन वेतनमान प्रदान किए जाने की मांग परिषद द्वारा की गई। तकनीकी योग्यताधारी संवर्गों को न्यूनतम 4800 ग्रेड वेतन करने और गैर तकनीकी योग्यता वाले स्नातक पास को कम से कम 4600 ग्रेड वेतन स्वीकृत करने की मांग की गई  प्रदर्शनकारियों में ओएमसी जायसवाल, आईवी सिंह, जुबैदा फातिमा, राजेश्वरी शर्मा, धर्मेंद्र वैद्यवान, ओमवीर मलिक, मनोज कुमार, इसरार, आरिफ खान, राजकुमार, कुसुमलता, निर्मेश देवी, डीसी पांडेय, उदयवीर कश्यप, उदयवीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed