{"_id":"616c5536c23ae0494973dc61","slug":"prajapati-samaj-demanded-inclusion-in-scheduled-caste-kahkra-news-mrt561067662","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजापति समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजापति समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग
विज्ञापन
खेकड़ा मे आयोजित प्रजापति समाज के सम्मेलन मे शामिल समाज के लोग
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का किया गया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। अखंड भारतीय प्रजापति वीर दल के तत्वावधान में हुए सम्मेलन में कुम्हार प्रजापति जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग उठाई गई। साथ ही समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया गया।
मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, एकजुटता बनाने पर जोर दिया। सभी से सामाजिक कुरीतियों, दहेज, नशे से दूर रहकर पूर्वजों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा कि कुम्हार प्रजापति जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाएं। किसान कार्ड की तरह रोजगार के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिले। कुम्हार कला को सरकार का संरक्षण और प्रशिक्षण दिया जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह, संचालन सुरेशपाल सिंह ने किया। इस मौके पर वीरदल के अध्यक्ष सुरेश रोधिया, सुरेशपाल सबगा, राजबीर हरियाखेड़ा, श्रीपाल बसी, रतन सिंह, राजपाल सिंह, दयाचंद प्रधान, बीरपाल, सतपाल, संदीप प्रजापति, नरेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, राम सिंह, प्रकाश, सतीश, दिनेश कुमार, रविंद्र, राहुल, बबलू, राजू, प्रवीण, ईश्वर, देशपाल, अनुज, राजपाल, दीपक, आकाश, पवन, रामकुमार, नरेश, रामकिशन, पिंटू, तिलकराम, प्रमोद, सुरेश, मनोज कुमार, प्रहलाद आदि मौजूद रहे।
आरक्षण की मांग को लेकर धरना 22 को
अग्रवाल मंडी टटीरी। आरक्षण की मांग को लेकर 22 अक्टूबर को कलक्ट्रेट में रवा राजपूत समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को देश खाप उपाध्यक्ष चौधरी करण सिंह उर्फ पिंकी, सचिन राजपूत, चेयरमैन मनोज कुमार, अंकित, प्रदीप कुमार आदि ने टटीरी समेत चौहलदा, हमीदाबाद, नयागांव आदि में जनसंपर्क कर समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।