फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Praises of Shreeji, devotees dance on the hymns

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का गुणगान

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Praises of Shreeji, devotees dance on the hymns
श्री सिद्वचक्र महामंडल विधान में अर्घ्य समर्पित करते श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
बड़ौत। 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने 256 अर्घ्य अर्पित किए।
विज्ञापन

श्री सिद्धचक्र महामंडल के विधान के छठे दिन आयोजित पूजा-अर्चना का शुभारंभ सोधर्म इंद्र बने संजय जैन ने प्रभु की प्रथम प्रक्षाल के साथ किया। इसके बाद डॉ पवन जैन ने शांतिधारा की। उसके बाद श्रीजी की प्रक्षाल कर मार्जन एवं भगवान की आरती उतारी। इसके उपरांत विधानाचार्या नरेश पंडित के दिशा-निर्देशन में श्रद्धालुओं ने 256 अर्घ्य समर्पित किए। विधान में कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य सतेंद्र जैन, यज्ञनायक जयपाल, ईशान इंद्र अमन जैन, महेंद्र इंद्र विनय जैन और सनत इंद्र बनने का सौभाग्य अतिशय जैन को प्राप्त हुआ।
भक्तिभाव होकर श्रद्धालुओं ने सुंदर नृत्य करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। संध्या के समय पार्श्वनाथ भगवान और श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की गई। इस अवसर पर संजीव जैन, नेमचंद जैन, रवि जैन, सतेंद्र जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, आदिश जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ की पूजा कर अर्पित 128 अर्ध्य
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्रीसिद्ध चक्रमहामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर 128 अर्घ्य चढ़ाए। भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित मनमोहक भजनों की धुनों पर श्रद्धालु जयजयकार कर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीसिद्ध चक्रमहामंडल विधान में सोमवार सुबह सात बजे नित्य नियम पूजा अर्चना के साथ विधान शुरू हुआ। इसके बाद अभिषेक और शांति धारा हुई। विधानाचार्य नमन जैन ने मंडप की शुद्धि के साथ कष्ट निवारक क्रियाएं और आचार्य निमंत्रण की क्रियाएं पूर्ण कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर 128 अर्घ्य चढ़ा धर्म लाभ उठाया। भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित मनमोहक भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ की जयजयकार कर झूमते रहे। विधान में दिनेश जैन, प्रवीन जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, मयंक जैन, सम्यक जैन, राजेश जैन, विकास जैन, मोहित जैन, आकाश जैन, संजय जैन, मनोज जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed