फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Praised the divine form of Bhagwati

भगवती के दिव्य स्वरूप का गुणगान किया

Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Praised the divine form of Bhagwati
अमीनगर सराय रात्रि में आयोजित मंगल आरती में भाग लेते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
महाचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन गणेश पूजन, मंचदेव पूजन, देवी पूजन एवं व्यास पूजन हुआ
विज्ञापन

श्री त्रयम्बकेश्वर महाराज ने कहा, पुत्र वहीं जो पिता की प्रतिष्ठा को कम ना होने दें
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे में चल रहे महाचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन त्रयंबकेश्वर महाराज के सानिध्य में आचार्य दिवाकर वशिष्ठ ने यजमानों से विधिविधान से गणेश पूजन, मंचदेव पूजन, देवी पूजन एवं व्यास पूजन कराया। गणेश पूजन कराने के बाद यज्ञशाला में यज्ञ में आहुति दी। भगवती के दिव्य स्वरूप का वर्णन किया।
श्री त्रयम्बकेश्वर महाराज ने श्रीमद्देवी महापुराण कथा में भगवती के दिव्य स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि लड़का तो किसी भी प्राणी मात्र को हो सकता है। मगर, पुत्र वहीं जो पिता की प्रतिष्ठा को कम ना होने दें बल्कि उसे और ऊंचा उठाए। 100 कुंडीय महायज्ञ की परिक्रमा करने का फल मां गंगा में स्नान करने के बराबर है। अपने पापों को मुक्त करने के लिए शक्ति उपासना व यज्ञ परिक्रमा का अलौकिक महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं बताया कि इस आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर का स्मरण करने वाला जीव ताप और संताप से मुक्त होकर सुखमय जीवन व्यतीत करता है।
विज्ञापन

काशी आरती को देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
नौ दिवसीय सौ कुंडीय महाचंडी महायज्ञ और श्रीमद्देवी भागवत कथा से संपूर्ण कस्बा माता के जयकारों से गुंजायमान है। रात्रि में हुई काशी आरती की ज्योति के दर्शन के लिए भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा कर कमा रहे पुण्य
यज्ञशाला के चारों ओर श्रद्धालु परिक्रमा कर धर्म लाभ कमा रहे है। कोई 108 तो कोई इससे अधिक परिक्रमा कर भगवान की आराधना में लगा है। कस्बे से ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों से श्रद्धालु परिक्रमा कर धर्मलाभ उठा रहे है। आचार्य श्री गुनप्रकाश ने बताया की मात्र परिक्रमा करने से भगवती के नवरात्रों का असीम फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed