फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pradhan will protest against BDO in Namaste Kar Block

Baghpat News: नमस्ते कर ब्लॉक में बीडीओ के प्रति विरोध जताएंगे प्रधान

Sat, 08 Apr 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhan will protest against BDO in Namaste Kar Block
बागपत। नमस्ते नहीं करने पर नैथला गांव के प्रधानपति पर बीडीओ के भड़कने के मामले में विवाद शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान संगठन ने बीडीओ की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। ग्राम प्रधान सोमवार को एकत्र होकर ब्लॉक में जाएंगे और वहां बीडीओ से विरोध जताने के लिए नमस्ते करेंगे। इसके साथ ही ब्लॉक में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

नैथला गांव के प्रधानपति पिंकेश त्यागी के पास बीडीओ ने बृहस्पतिवार को गोशाला में हरा चारा की जानकारी लेने के लिए फोन किया था। पिंकेश त्यागी ने बीडीओ का नंबर सेव नहीं होने के कारण वह उनसे नमस्ते नहीं कर सके, जिससे बीडीओ भड़क गईं थीं। उन्होंने कहा कि गांव के प्रधान के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। इस मामले में वह सभी गांवों के प्रधानों के साथ मिलकर सोमवार को बागपत ब्लाॅक जाकर बीडीओ से नमस्ते करके विरोध जताएंगे। वहीं अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान सम्मानित व्यक्ति होते हैं। बीडीओ का इस तरह का व्यवहार गलत है, जिसका विरोध करेंगे। इसके अलावा गोशाला में डाले गए चारे का भुगतान कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानों की जांच कराने की धमकी देने के मामले में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed