फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pradhan ji will get the golden cards of the characters made

गांवों में प्रधानजी बनवाएंगे पात्रों के गोल्डन कार्ड

Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
pradhan ji will get the golden cards of the characters made
- पात्र परिवार के मुखिया को करेंगे जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब ग्राम पंचायतों में पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सौंपी जाएगी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पात्र परिवार के मुखिया को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेंगे।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को पांच लाख रुपये तक के उपचार का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत जिले में 45023 परिवार के दो लाख 25 हजार 115 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में एक जून तक 26 हजार 115 परिवारों के 84 हजार 739 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है। अब शासन ने गोल्डन कार्ड में तेजी लाने व ग्रामीणों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सौंपी है। ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में पात्र लोगों योजना को लाभ पहुंचाने के लिए गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ यशवीर सिंह का कहना है कि प्रत्येक गांव के पात्र लोगों की सूची आशा के पास उपलब्ध है। पात्र व्यक्ति सीएचसी, पीएचसी, सरकारी अस्पताल व योजना से संबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में अपना गोल्डन कार्ड निशुल्क बनवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed