{"_id":"5f7f5b878ebc3e9bae32b8cb","slug":"power-meter-installed-at-co-barot-and-industrial-police-post-baghpat-news-mrt505189560","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ बड़ौत और औद्योगिक पुलिस चौकी पर लगाया बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ बड़ौत और औद्योगिक पुलिस चौकी पर लगाया बिजली मीटर
विज्ञापन
अमर उजाला इंपेक्ट :
- एसई रण विजय सिंह के निर्देश पर निगम की टीम आई हरकत में
- एसडीओ बड़ौत राणा प्रताप के नेतृत्व में पहुंची उर्जा निगम की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। कटिया डालकर बिजली चोरी का खुलासा होने के बाद आखिरकार उर्जा निगम की टीम ने सीओ बड़ौत कार्यालय और औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंचकर विद्युत मीटर लगाया। अब दोनों जगह फूंकी जा रही बिजली का बिल विभाग को चुकाना होगा।
पुलिस थानों पर बिजली बिल के बकाया और बिजली चोरी के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार के अंक में पेज दो पर ‘कटिया डालकर सीओ बड़ौत के ऑफिस तक पहुंच रही बिजली’ का समाचार प्रकाशित किया। विद्युत वितरण खंड बड़ौत में एसडीओ राणा प्रताप, मीटर एसडीओ प्रभात कुमार और अवर अभियंता गुलशन कुमार सीओ बड़ौत के कार्यालय पर पहुंचे। उर्जा निगम की टीम ने लाइन से केबिल लाकर बिजली मीटर लगाया और कार्यालय को कनेक्शन दिया।
इसके बाद विभाग की टीम दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंची। यहां पर भी टीम ने कनेक्शन दिया और बिजली का मीटर लगाया। एसडीओ ने बताया कि दोनों जगह कनेक्शन दे दिए गए हैं और मीटर लगा दिया गया है। अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
--------------------
रमाला थाने पर भी कनेक्शन दिए जाने की तैयारी
बागपत। एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि रमाला थाने पर बिना कनेक्शन के बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब थाने पर कनेक्शन दिया जाएगा और मीटर लगाया जाएगा। उर्जा निगम के खंभे और लाइन का भी हिसाब लगाया जाएगा।
-----------------
बिजली चोरी की होगी जांच
बागपत। विद्युत वितरण खंड प्रथम बड़ौत के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह का कहना है कि जिन विभागों पर बकाया है, उन्हें पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा अगर कहीं बिजली चोरी का मामला सामने आता या शिकायत मिलती है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।