फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   power corporation send electricity bill worth of four lakh rupees to person living in hut Baghpat

यूपी: 46 लाख का बिजली बिल देख झोपड़ी में रह रहे शख्स को लगा झटका

Sun, 10 Nov 2019 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
power corporation send electricity bill worth of four lakh rupees to  person living in hut Baghpat
पीड़ित यशपाल - फोटो : अमर उजाला

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बरनावा के रहने वाले एक उपभोक्ता को 46 लाख के बिल का नोटिस भेजा गया है। जिससे उपभोक्ता सदमे में है।

विज्ञापन


बरनावा गांव निवासी यशपाल पुत्र हरिया बड़ौत मेरठ मार्ग के किनारे बसी बस्ती में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। दो वर्ष पूर्व उसने एक किलोवाट क्षमता का घरेलू कनेक्शन अपनी पत्नी विमलेश के नाम से लिया था। जिसका वह बिल जमा नही कर पाया।

विज्ञापन

पिछले 20 जून को विद्युत वितरण खंड बड़ौत द्वारा जारी नोटिस उसको भेजा गया। जिसमे 3757128 रुपये धनराशि जमा करने का नोटिस था। नोटिस देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। वह कई माह से भेजे गए बिल को ठीक कराने को वह विभाग के उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

अभी उसकी परेशानी दूर भी नही हुई थी कि दो नवंबर को संतनगर विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों ने उसे जेई के हस्ताक्षर से जारी नोटिस थमा दिया। जिसमे 4628044 रुपये की धनराशि जमा नही करने पर कनेक्शन काटने की भी चेतावनी है। ऊर्जा निगम के नोटिस के बाद यशपाल सदमे में है। जेई सुनील कुमार का कहना है कि त्रुटिवश बिल जारी हो गया हैं। उनको जल्द ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed