फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Postmen will go door to door and enter mobile number in Aadhar card

डाकिए घर घर जाकर करेंगे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज

Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Postmen will go door to door and enter mobile number in Aadhar card
बड़ौत। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए डाक विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत लोग घर बैठे ही डाकियों के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते है। हालांकि यह अभियान अभी डाक विभाग ने डाक घरो पर ही लागू किया है, लेकिन कुछ दिन बाद इसे घर-घर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करने की योजना शुरू कर देगा। इस अभियान के तहत जिले के 164 डाक घरों के अंतर्गत आने वाले लोगों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डाक विभाग के आंकड़ो के अनुसार जनपद में एक मुख्य डाकघर बागपत, एक प्रधान डाकघर बड़ौत, 16 उप डाकघर व 146 ग्रामीण डाकघर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार संबंधी सेवाओं को आसान बनाने के अपने निरंतर प्रयास में डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से लोगों के दरवाजे पर मोबाइल अपडेट सेवा योजना लागू करने की नई पहल की है। इस योजना के तहत लोगों को आसानी होगी। लोगों को आधार कार्ड में गलतियों को सही कराने में काफी दिक्कते होती है। क्योंकि आधार अपडेट करने में ओटीपी मोबाइल पर ही आता है। ऐसे में लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए इस योजना को लागू किया गया है। एक बार जब उनका मोबाइल आधार में अपडेट हो जाता है, तो वे यूआईडीएआई की कई ऑनलाइन अपडेट सुविधाओं और कई सरकारी कल्याण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा
बड़ौत। पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ईपीएफओ और सब्सिडी वाले राशन जैसी कई अन्य सेवाओं को आधार से जोड़ने के साथ आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करना सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। डाकघरों अपने डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम घर पर ही मोबाइल नंबर अपडेट कराएगा। इसके लिए डाकियों के मोबाइल पर पूरी जानकारी रहेगी। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले पोस्ट मास्टर
बड़ौत। इस संबंध में मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों को मोबाइल दिएं गए है। जिसकी मदद से अब आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते है। यह कार्य अभी डाकघर में किया जा रहा है। इसे जल्द ही डाकियों के माध्यम से लोगों के घरो तक पहुंच कर आधार में मोबाइल अपडेट करने की योजना भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed