फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Postman will open ATM account by going from village to village

गांव-गांव जाकर डाकिया खोलेंगे एटीएम खाता

Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Postman will open ATM account by going from village to village
महज आधार कार्ड देकर खुलवाया जा सकेगा खाता
विज्ञापन

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दिए जाने को लेकर पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डाक विभाग गांव-गांव खाता खुलवाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत डाकिया प्रत्येक गांव में जाएंगे। घर-घर जाकर इच्छुक लोगों के खाता खोलेंगे। खाता महज आधार कार्ड देकर खुलवाया जा सकेगा। अगर ग्राहक चाहते हैं तो उन्हें डाकिया माइक्रो एटीएम भी तुरंत उपलब्ध कराएगा।
डाक विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद बागपत में एक प्रधान डाकघर, एक मुख्य डाकघर, 16 उप डाकघर, 146 शाखाएं हैं। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर इस समय डाक विभाग में इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक सेवा के तहत डिजिटल सेवाओं व खाता धारकों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान के तहत गांव-गांव डाकिया भेजकर खाता खुलवाने का निर्णय किया है। विशेष अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। डाकिया गांव-गांव जाकर आधार कार्ड लेकर 100 रुपये से खाता खोलेंगे। खाता खुलवाने वाले लोग माइक्रो एटीएम भी प्राप्त कर सकेंगे। खाता खुलने के बाद ग्राहक बैंक की भांति डाक विभाग से रुपयों का लेनदेन कर सकेंगे।
विज्ञापन

घर बैठे मंगवाएं 10 हजार रुपये
घर बैठे दस हजार रुपये तक मंगवाए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार की इस खाते के माध्यम से डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इच्छुक लोग आगे आएं
मुख्य डाकघर बागपत के पोस्टमास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत इच्छुक लोग खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलवाना बेहद आसान है। साथ ही इस योजना का विभागीय स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed