फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Postal Department will make Aadhar card by setting up camps in villages

डाक विभाग गांवों में कैंप लगाकर बनाएगा आधार कार्ड

Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Postal Department will make Aadhar card by setting up camps in villages
बागपत। आधार कार्ड के लिए अब लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और न ही लंबी कतार में लगने की परेशानी उठानी पड़ेगी। डाक विभाग की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। कैंप लगवाने के लिए ग्राम प्रधान को डाक कार्यालय में सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

बैंक शाखा और डाक विभाग को आधार कार्ड बनाने की अनुमति है। इसके लिए फीस तय की गई है। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतार लगानी पड़ती है। अब आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए लोगों की परेशानियों को हल करने के लिए डाक विभाग की ओर से गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। गांवों में कैंप लगवाने के लिए ग्राम प्रधान को डाक विभाग के मुख्य कार्यालय में सूचना देनी होगी। ग्राम प्रधान की सूचना पाकर डाक विभाग के कर्मचारी गांव में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाएंगे। मुख्य डाक मास्टर सतीश शर्मा ने बताया कि गांवों में कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। गांव में कैंप लगवाने के लिए ग्राम प्रधान को मुख्य डाकघर में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed