फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Post by creating fake Facebook page in the name of RLD president Chaudhary Ajit Singh

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाकर की पोस्ट

Sun, 07 Feb 2021 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Feb 2021 12:22 AM IST
सार

  • तीन दिन ब्लाक रहा चौ. अजित सिंह से नाम से बना फर्जी फेसबुक पेज
  • सोशल मीडिया के प्रयोग से दूर रहते हैं राष्ट्रील लोकदल के अध्यक्ष, नहीं है कोई अधिकारिक पेज

विज्ञापन
Post by creating fake Facebook page in the name of RLD president Chaudhary Ajit Singh
Facebook - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान आंदोलन के बीच गरमाए माहौल में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाकर लगातार पोस्ट की जा रही है, जबकि चौधरी अजित सिंह सोशल मीडिया से दूर रहते हैं और उनका कोई ऑफिशियल पेज नहीं है। ऐसे ही एक पेज को फेसबुक ने ब्लाक कर दिया था, इसकी जानकारी भी फेसबुक पेज संचालक ने तीन दिन बाद पेज खुलने पर दी है।

विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम और फोटो लगे फेसबुक पेज पर शनिवार को पोस्ट पर लिखा गया कि ‘फेसबुक ने आज तीन दिन बाद यह पेज अनब्लॉक किया है। बिना किसी सूचना के तीन दिन पहले यह पेज बंद कर दिया गया था। जबकि इस पेज पर आज तक किसी गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन


मगर, सरकार की नजर में किसानों का सहयोग गुनाह है। तो आरएलडी यह गुनाह बार-बार और हर बार करेगी’। चौधरी अजित सिंह के नाम से की गई पोस्ट के बाद रालोद कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायकों ने कमेंट किए हैं। चौधरी अजित सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम से आखिर कौन सोशल मीडिया पर सक्रिय है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को छोड़कर उनके परिवार के सदस्यों का सोशल मीडिया पर कोई खाता नहीं है। रालोद के आईटी सेल प्रभारी आशुतोष अवस्थी का कहना है कि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नाम से कोई ऑफिशियल पेज सोशल मीडिया पर नहीं है। उनके कुछ समर्थकों ने नाम और फोटो लगाकर खाते बनाए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed