{"_id":"60cb8ff88ebc3e2d6c6445d0","slug":"positive-thinking-increases-with-yoga-rajkumar-kaushik-baraut-news-mrt5432197142","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से बढती है सकारात्मकता: राजकुमार कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से बढती है सकारात्मकता: राजकुमार कौशिक
विज्ञापन
योग से बढ़ती है सकारात्मक सोच : राजकुमार कौशिक
बड़ौत। भारत स्काउट गाइड, लखनऊ के तत्वावधान में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्चुअल वर्कशॉप जारी है। इसके छठे दिन बृहस्पतिवार को भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली के निदेशक राजकुमार कौशिक ने कहा कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ्य रहता है। वहीं, सकारात्मक सोच बढ़ती है।
उन्होंने स्काउट एवं गाइड से सुबह-शाम योग करने के लिए अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ लीडर ट्रेनर रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि आसन से हाथ-पैर लचीले होते हैं। वज्रासन से पाचन संबंधी विकृति दूर होती है। उष्ट्रासत आसन से कमर लचीली होती है एवं फेफड़ों को पूरी ऑक्सीजन मिलती है। मेरुदंड कमर दर्द में बहुत उपयोगी आसन है। पवनमुक्तासन के करने से शरीर में वायु संबंधी समस्या नहीं रहती।
रोवर लीडर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि नियमित योगाभ्यास के करने से विचार शुद्ध होते हैं। शांत मन में सकारात्मकता आती है। कार्यक्रम का संचालन वंदना तिवारी गाइड कमिश्नर द्वारा किया गया। यहां स्टेट गाइड कमिश्नर ललिता प्रदीप, प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेंद्र सिंह हंसपाल, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड कामिनी श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड देवकी शोभित ने भी विचार रखे।