फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Positive lifestyle training to youth

युवाओं को स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन शैली का दिया प्रशिक्षाण

Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Positive lifestyle training to youth
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवाओं में चेतना जागृत करने एवं राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित नागरिक बनाने के उद्देश्य से बरनावा में युवा स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, आरसेटी के निदेशक शशि यादव ने युवाओं से स्वास्थ्य, सकारात्मक जीवन शैली और स्वरोजगार के मुद्दों पर युवाओं से विचार साझा किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने युवाओं को नशे का त्याग करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को पढ़ाई और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी ने केंद्र की योजनाओं के बारे में बताया। आरसेटी के निदेशक शशि यादव ने युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विधानसभा सामान्य निर्वाचन में सहयोग करने वाले युवाओं को केंद्र की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कर्मवीर, साहिल, यूसुफ, आमिर, सुमित, सुषमा त्यागी, इनाम उल हसन, ऋषभ ढाका, विकास त्यागी, कुलदीप, नीतिश एवं उत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed