फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pornography being spread under the guise of Valentine's Day

वैलेंटाइन-डे की आड़ में फैलायी जा रही अश्लीलता

Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pornography being spread under the guise of Valentine's Day
बड़ौत में छपरौली चुंगी पर वेलेंटाईन डे सप्ताह का विरोध करते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
वैलेंटाइन-डे की आड़ में फैलाई जा रही अश्लीलता
विज्ञापन

बड़ौत। वैलेंटाइंस सप्ताह के विरोध में शुक्रवार को छपरौली चुंगी स्थित कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। बाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मधुसूदन शास्त्री ने किया और संचालन युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने किया। वक्ताओं का कहना था कि वैलेंटाइन डे की आड़ में समाज में अश्लीलता फैलाई जा रही है। ऐसी संस्कृति पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रांत मंत्री अंकित बड़ौली ने कहा कि वैलेंटाइन डे की जगह 14 फरवरी को जम्मू के पुलवामा हमले में शहीद हुए 42 जवानों की शहादत मनाई जानी चाहिए। मंच की इकाई युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि 14 फरवरी को ही बलिदानी शहीद भगत सिंह को फांसी सुनाई गई थी। इन सात दिनों में ऐसे बलिदानियों को नमन करने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इस वैलेंटाइन डे के बहाने छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जयकुमार तोमर, रणकौशल, अर्जुन भगीरथ, नगर अध्यक्ष नितिन गोस्वामी, नगर महामंत्री अजय नेरवाल, युवा नगर अध्यक्ष सुनील मान, युवा नगर महामंत्री अमन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed