फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   population control fortnight from today

आज से मनाया जाएगा जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
population control fortnight from today
आशा, आंगनबाड़ी करेंगी लोगों को जागरूक, मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार से जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पखवाड़े का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। सोमवार से आशा, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्थायी व अस्थायी तरीके अपनाने के लिए जागरूक करेंगी। अभियान अंतर्गत नसबंदी कराने वाले महिला व पुरुष के साथ प्रेरित करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री आज जनसंख्या पखवाड़े का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े के अंतर्गत आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के तरीकों के प्रति जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला व पुरुषों को जनसंख्या नियंत्रण की सामग्री का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभियान अंतर्गत नसबंदी कराने वाले पुरुष और महिला के साथ अन्य लोगों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। महिला नसंबदी कराने पर महिला को दो हजार रुपये व प्रेरक को तीन सौ रुपये, पुरुष नसबंदी कराने पर पुरुष को तीन हजार रुपये व प्रेरक को चार सौ रुपये प्रदान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर महिला को 150 रुपये प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए जाते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को पखवाड़ा अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने व निशुल्क सामग्री वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed