{"_id":"627024039c159d356b7feda9","slug":"ponds-overflow-due-to-lack-of-cleanliness-baghpat-news-mrt5869995178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण व सफाई न होने से ओवरफ्लो हुए कस्बे के तालाब, नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण व सफाई न होने से ओवरफ्लो हुए कस्बे के तालाब, नागरिक परेशान
विज्ञापन
टिकरी गांव में हुआ जलभराव
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में जलभराव होने से नागरिकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पानी निकासी न होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। करीब 15 हजार की आबादी वाले कस्बे में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। अधिकतर तालाबों पर अतिक्रमण होने से तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर गया है। कस्बे के नागरिकों ने तालाबों की सफाई व खोदाई कर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि कई बार चेयरमैन को अवगत कराया जा चुका है, मगर समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
कई बार उठाई मांग
जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - धीरज राठी
जल निकासी के लिए नाले का हो निर्माण
कस्बे के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मार्गो पर जलभराव और गंदगी रहती है। पानी की निकंासी के लिए नाले का निर्माण होना चाहिए। - राजीव राठी
विज्ञापन
सफाई के अभाव में हो रही परेशानी
सालों से कस्बे के तालाबों की न तो सफाई हुई है और न ही खोदाई हुई है। गंदगी के कारण तालाब अटे पड़े हैं और पानी ओवरफ्लो होकर रास्तों में बह रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - वेदपाल राठी
बीमारी फैलने का डर
जलभराव के कारण लोगों को गंदगी से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का डर है। - रोहित राठी
अतिक्रमण के कारण बन रही समस्या
कस्बे के तालाबों पर अतिक्रमण है। कई बार पुलिस प्रशासन और अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हुआ है। अतिक्रमण न हटने तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।-सोमपाल राठी, चेयरमैन

धीरज राठी- फोटो : BAGHPAT

राजीव राठी- फोटो : BAGHPAT

वीरपाल राठी- फोटो : BAGHPAT

रोहित- फोटो : BAGHPAT