फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   polution very high

आतिशबाजी के धुएं ने बागपत की हवा में घोल दिया जहर

Mon, 28 Oct 2019 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
polution very high
आतिशबाजी के धुएं ने बागपत की हवा में घोल दिया जहर
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। पांच करोड़ की आतिशबाजी ने जिले की हवा में जहर घोल दिया। एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 337 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही पराली जलाने से भी हवा की सेहत खराब हो रही है। अगले तीन-चार दिन तक सुबह के समय स्मॉग छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औसत एक्यूआई का जो डाटा जारी किया है, उसमें भी बागपत की हवा को सांस के लिए खतरनाक बताया गया है। डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि खास तौर से सांस और दिल के रोगी मास्क पहनकर घर से निकलें।
दीपावली इस साल भी खूब धूमधाम से मनाई गई। जमकर आतिशबाजी हुई। सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में दीपावली पर पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। मात्र दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। लेकिन इन आदेशों की खूब धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

आतिशबाजी है जानलेवा
नगर मेें पटाखे बनाने वाले मेहरबान ने बताया कि आतिशबाजी में एल्युमीनियम, एटीमनी सल्फाइड, आर्सेनिक व उसका मिश्रण, बेसियम नाइट्रेट, केडियम, पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर डाई आक्साइड आदि रसायनिक पदार्थ मिलाए जाते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि इन रसायनिक पदार्थों से बनने वाले पटाखों के धुएं से दमा एवं सांस रोग, कैंसर, गठिया, हड्डियों में दर्द, एलर्जी, कान की सुनने की क्षमता कम होना, हाई ब्लड प्रेशर, पाचन तंत्र कमजोर होना, किडनी को नुकसान पहुंचना आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कोख में सांस ले रहे बच्चों का भी शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed