फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pollution is not decreasing, diseases are increasing

Baghpat News: प्रदूषण नहीं हो रहा कम, बीमारियां बढ़ रहीं

Mon, 10 Nov 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pollution is not decreasing, diseases are increasing
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर धुंध के बीच जाते वाहन चालक। संवाद
- जिले में रविवार को एक्यूआई 315 रहा, लोगों को परेशानी हो रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है और यहां रविवार को एक्यूआई 315 रहा। प्रदूषण बढऩे से सुबह को स्मॉग छाया रहा जो इससे सांस के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं लोगों की आंखों में जलन व गले में परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों को चिकित्सक बचाव की सलाह दे रहे हैं।
यहां पंद्रह दिन पहले से प्रदूषण बढ़ रहा है। केवल एक दिन के लिए पिछले सप्ताह प्रदूषण कम हुआ और उसके बाद से लगातार प्रदूषण के कारण हालत खराब है। यहां रविवार को एक्यूआई 315 होने के कारण सुबह स्मॉग छाया रहा और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिस तरह से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, उससे स्थिति खराब होती दिख रही है। लोग बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

-- सांस के मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है और स्मॉग छाया हुआ है। यह सांस की बीमारी के मरीजों के लिए खतरनाक है। इसके अलावा गले में समस्या ज्यादा हो रही है और आंखों में जलन भी बढ़ रही है। ऐसे में बचाव ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- मास्क व चश्मा लगाने की सलाह
चिकित्सकों के अनुसार इस तरह के मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर निकलना है तो मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाकर निकलना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed