{"_id":"63b70c2f7d812879e4152a49","slug":"policemen-left-the-injured-municipal-worker-suffering-baghpat-news-mrt620689740","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घायल पालिका कर्मी को तड़पता छोड़ गए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घायल पालिका कर्मी को तड़पता छोड़ गए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुआ नगर पालिका का कर्मचारी शमशाद
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हुए नगर पालिका कर्मी को पुलिसकर्मी तड़पता छोड़कर चले गए। जो करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। घायल ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
नगर पालिका के कर्मचारी शमशाद ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास गाड़ी लेकर कूड़ा डालने गया था। तभी बड़ौत की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें उसके दोनों पैर की हड्डी टूट गई । शमशाद ने बताया कि वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कोई मदद नहीं की। उसे धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
बताया कि अन्य कर्मचारियों की मदद से किसी तरह वह अस्पताल पहुंचा। शमशाद के परिजनों ने एसपी से मामले की शिकायत करने की बात कहीं। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पालिका कर्मी को टक्कर मारने के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वहीं छोड़कर चले जाने का मामला जानकारी में नहीं है।