{"_id":"5d9f2cca8ebc3e93ae3f4020","slug":"police-team-ne-bankon-mein-ki-checking-baraut-news-mrt447684763","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की बैंक में चेकिंग, पूछताछ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की बैंक में चेकिंग, पूछताछ की
विज्ञापन
पुलिस ने की बैंक में चेकिंग
बड़ौत। त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने बैंक शाखाओं में विशेष सघन अभियान चलाया और लोगों की चेकिंग की। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को दें, ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए बदमाशों की नजर बैंकों पर रहती है। बैंक से रुपये निकालकर जाने वाले ग्राहकों के साथ वह घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने एसएसआई जाहिद हसन के नेतृत्व में नगर में बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। प्रत्येक बैंक में मौजूद लोगों की तलाशी ली। उन्होंने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।