{"_id":"5f5521918ebc3e338f033a91","slug":"police-started-a-strike-mahapanchayat-postponed-kahkra-news-mrt499940048","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शुरू की धरपकड़, महापंचायत टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शुरू की धरपकड़, महापंचायत टली
विज्ञापन
एसपी ने दिया दस दिन का कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव फखरपुर निवासी एक विवाहिता की सात माह बाद भी बरामदगी न होने के खिलाफ महापंचायत का एलान हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के दो परिजनों को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर महापंचायत को 10 दिन के लिए स्थगित किया गया है।
बता दें कि गांव फखरपुर निवासी एक विवाहिता की सात माह बाद भी बरामदगी न होने पर बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने सात सितंबर को बड़ागांव में महापंचायत बुलाने की घोषणा की थी। जनपद के सभी हिंदू संगठनों ने भी समिति को समर्थन दे महापंचायत में शामिल होने की घोषणा की थी। रविवार को इसकी खबरें प्रकाशित हुई तो कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी युवक के दो परिजनों को हिरासत में लिया गया है। विवाहिता को बरामद करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है। उधर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आश्वासन पर महापंचायत 10 दिन के लिए स्थगित की गई है। उन्होंने मंच पदाधिकारियों को 10 दिन के अंदर विवाहिता को बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।