{"_id":"60b3da9c8ebc3e5557097256","slug":"police-searched-gangahar-for-hours-baghpat-news-mrt540504078","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को साथ लेकर पुलिस ने घंटों तक खंगाली नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी को साथ लेकर पुलिस ने घंटों तक खंगाली नहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टीमर और गोतोखोर की मदद से हरिओम के शव की तलाश की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। पुलिस ने पांच बीघा जमीन के लालच में मौत के घाट उतारे ग्राम डौला निवासी हरिओम के शव की रविवार को मुरादनगर गंगनहर में स्टीमर और गोताखोरों की मदद से तलाश की। हालांकि उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।
थाना क्षेत्र के गांव डौला निवासी राहुल जमीन के लालच में अपने ताऊ हरिओम की हत्या कर शव उसी रात में ही गाड़ी में डालकर मुरादनगर गंगनहर में फेंक आया। उसे डर था कि हरिओम अपने हिस्से की जमीन किसी दूसरे को दे देगा। उसे ताऊ द्वारा दूसरों के पशुओं को चारा डालना और उनका गोबर उठाना भी अखरता था। ग्रामीणों के अनुसार हरिओम बहुत ही अच्छे स्वभाव का था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था। ताऊ का कुनबे के दूसरे लोगों से ज्यादा मेलजोल था। यह राहुल को बर्दाश्त नहीं हुआ। पुलिस को दिए बयान में राहुल ने बताया कि उसने शव मुरादनगर गंगनहर में फेंका है। पुलिस ने आरोपी को लेकर घंटों गंगनहर में शव की तलाश की परंतु सफलता नहीं मिली।