पशु कटान की सूचना पर दौड़ी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कोतवाली के सामन ेकुरैशियान मोहल्ले में पशु कटान किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल ने कुरैशियान मोहल्ले में कई घरों में छापे मारे। इस दौरान पुलिस की वहां के लोगों से नोकझोंक भी हुई। कई घंटे चले छापामारी अभियान में पुलिस को वहां कोई भी व्यक्ति पशु कटान करते नहीं मिला। पुलिस ने वहां से पशु कटान करने वाले कुछ हथियार बरामद किए। पुलिस ने बरामद हथियार कब्जे में ले लिए।
ज्ञात रहे पिछले दिन पहले कोतवाली के सामने छापे के दौरान पुलिस ने गौवंश की हत्या करते दो लोगों को पकड़ा था और गौवंश मांस के अवशेष और जीवित गौवंश भी मिला था। इस मामले में 15 लोगों को नामजद किया था। अभी भी 10 लोग फरार हैं। जबकि पुलिस ने पकड़े पांच लोगों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की।