फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police recovered goods, soldier said not mine

पुलिस ने लूटेरे से सामान को बरामद दिखाया तो पीड़ित फौजी बोला मेरा नहीं है

Thu, 20 Oct 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police recovered goods, soldier said not mine
संशोधित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी व हरिद्वार के लिए भी
चिरचिटा गांव में सैनिक के घर में हुई लूट का मामला
मुजफ्फरनगर जेल में बंद लुटेरों को रिमांड पर लेकर बरामद दिखाया सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। चिरचिटा गांव में एक साल पहले हुई लूट में पुलिस ने मुजफ्फरनगर जेल में बंद लुटेरों को रिमांड पर लेकर सामान बरामद किया। उस सामान को देखकर पीड़ित सैनिक बोला यह उसका नहीं है। पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सही खुलासा करने की मांग की।
चिरचिटा गांव में एक साल पहले सैनिक अजय कुमार के घर हुई लूट के मामले में बुधवार को मुजफ्फरनगर जेल में बंद जाहिद निवासी लक्सर हरिद्वार, आसिफ निवासी केतीपुरा बागपत व राशिद निवासी नानू जिला मेरठ को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की। सिंघावली अहीर पुलिस ने दावा किया कि रिमांड के दौरान लुटेरों की निशानदेही पर हिसावदा रोड भट्ठे के समीप से 2900 रुपये, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल व एक अंगूठी बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस ने उस सामान को पीड़ित सैनिक अजय कुमार को दिखाया। उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिया। उसका कहना है कि बरामद किया गया सामान उसका नहीं है। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है। वहीं, सीओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि लुटेरों को रिमांड पर लेकर सामान बरामद किया गया। जिसके बाद तीनों लुटेरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। लुटेरों ने वह सामान फौजी के घर से लुटने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed