{"_id":"62b21ae983d50d634d6f9c9a","slug":"police-reached-hospital-to-interrogate-gang-rape-victim-baraut-news-mrt593850847","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के प्रकरण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस अस्पताल में पीड़िता का हाल जानने पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़िता के पति को हिरासत में ले लिया है।
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर महिला ने रविवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनाें ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मूें हड़कंप मच गया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस अस्पताल में पीड़िता का हाल जानने के लिए पहुंची, पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला की शादी वर्ष 2019 में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद महिला के पति, देवर और उसके ननदोई ने सट्टेबाजी का काम शुरू कर दिया था। सट्टे में लगातार हार जाने के बाद तीनों आरोपी महिला को लेकर कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव में एक तांत्रिक के पास पहुंचे थे, जहां पर पहले तांत्रिक ने फिर देवर, पति व ननदोई ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की थी।