फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police picked up three including zip member's brother

जिपं सदस्य के भाई सहित तीन को पुलिस ने उठाया

Tue, 29 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police picked up three including zip member's brother
अमीनगर सराय (बागपत)। वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के भाई सहित तीन को सिंघावली अहीर पुलिस ने सोमवार रात घर से उठा लिया। इसके विरोध में रालोद नेता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड-17 से चुनी गई सदस्य शाहिदा बेगम के भाई बादशाह सहित तीन को सोमवार की रात्रि सिंघावली अहीर पुलिस ने घर से उठा लिया था। मंगलवार सुबह पूर्व विधायक वीरपाल राठी सहित अन्य रालोद पदाधिकारी थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। रालोद कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार को तानाशाह सरकार बताया। वीरपाल राठी का कहना था कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर सदस्यों के परिवार और रिश्तेदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि सरकार अंग्रेज हुकूमत से भी ज्यादा तानाशाही कर रही है। दबाव में लेकर कार्य करवाना इनकी नीति बन गई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार चाहे जितने जोर लगा ले, जिला पंचायत अध्यक्ष रालोद का ही बनकर रहेगा। रालोद किसी भी दबाव में आकर सरकार के सामने नहीं झुकेगा।
विज्ञापन

एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि बादशाह नामक युवक चिरौड़ी से गिरफ्तार किया गया है। वह अपराधियों को संरक्षण दे रहा था। वहीं बरसिया निवासी हिस्ट्रीशीटर रहीसू के पुत्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बाद में बादशाह की जमानत कराने और दो युवकों को शाम को छोड़ने पर सहमति बनी। इसके बाद रालोद नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed