फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police opens the Bank loot case in Baghpat, one accused arrested

बागपत: सिंडिकेट बैंक मे हुई लूट की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Tue, 08 Oct 2019 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Oct 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Police opens the Bank loot case in Baghpat, one accused arrested
बदमाशों ने सिंडिकेट बैंक में की 15 लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला

बागपत में 9 सितंबर को सिंडिकेट बैंक में हुई लूट के मामले में खुलासा करते हएु घटना से पूर्व रेकी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से बैंक लूट के 17120 रूपये, नोटो की गडडी पर लगने वाली पर्ची, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस समेत बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना रमाला थानाक्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त अरविन्द उर्फ डाबर पुत्र जगवीर निवासी ग्राम सूप थाना रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरविन्द ने नौ सितंबर को दोपहर समय थाना छपरौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुगाना स्थित सिडिकेंट बैंक मे नकाब पोश अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर बैंक मैनेजर से करीब 15 लाख रूपये व सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लूटने की घटना के लिए अपने साथियों के लिए मुखबिरी करने का जुर्म स्वीकार किया है।

आरोपी ने बताया कि ग्राम तुगाना सिडिकेंट बैंक लूट की योजना उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपने ही गांव के साथी के घर बैठकर तैयार की थी। 

आरोपी के मुताबिक उसे बैंक व आस-पास की रेकी करने का कार्य मिला था। योजना के अनुसार तय समय पर अरविन्द द्वारा तुगाना सिडिकेंट बैंक की रेकी की गयी तथा बैंक से गस्ती पुलिस के चले जाने के बाद अपने साथियों को बैंक मे कोई खतरा न होने की सूचना अपने साथियों को दी गई। इसके बाद अरविन्द के तीन नकाब पोश साथियों द्वारा बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया। 

बैंक लूट की घटना के उपरान्त अरविन्द को उसके साथियों द्वारा 50 हजार रुपये(500 रुपये के नोटों की एक गडडी) दिये गए थे। हिस्से मे आये रूपयों मे खर्चे के उपरान्त शेष बचे 17120 रुपये व नोटों की गडडी पर लगी बैंक की पर्ची व तमंचा मय कारतूस अभियुक्त अरविन्द से बरामद हुए हैं। उसने के शेष रुपये व अन्य सामान अपने साथियों के पास होना बताया है। 

अरविन्द ने यह भी बताया गया कि पुलिस उसे बार-बार तलाश कर रही थी और पुलिस को बैंक लूट में संलिप्त होने का पूरा विश्वास हो गया था, गिरफ्तार होने के डर से आज कहीं बाहर निकलने के लिए जा रहा था कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना छपरौली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed