{"_id":"642c728e31442bfb09030d27","slug":"police-of-the-influential-people-not-the-government-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-140-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सरकार की नहीं, रसूखदारों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सरकार की नहीं, रसूखदारों की पुलिस
Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यहां रसूखदारों पर पुलिस कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। रसूखदारों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज हो जाता है तो बागपत थाना पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं करती है। ऐसा कोई एक मामला नहीं है, बल्कि सरकारी विभाग की तरफ से रसूखदारों पर दर्ज कराए गए कई ऐसे मामले हैं। उनमें आरोपी रोजाना थाने के आगे से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस उन पर हाथ डालने से कतराती है।
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले पर मेहरबानी
बागपत में कोर्ट रोड पर रहने वाले जन सेवा केंद्र संचालक के यहां जिलाधिकारी ने छापा लगवाया था। जहां काफी अधूरे व खाली आधार कार्ड के साथ ही वोटर कार्ड मिले थे तो काफी लोगों के अधूरे कागज भी बरामद हुए थे। पुलिस ने खुद इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा भी केंद्र संचालक पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रहती है।
गैस कंपनी के अधिकारियों के दबाव में पुलिस
शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने व मकानों में दरार आने के बाद जांच कराई गई तो थिंक गैस कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही मिली। जिसने नियमों के अनुसार कार्य नहीं किया। उसके खिलाफ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसे कई महीने बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक कंपनी के कार्यालय तक नहीं गई है और जिस ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज है। वह आराम से घूमते हैं, जबकि पीड़ित परेशान हैं।
विज्ञापन
भू-माफिया पर बागपत पुलिस की ज्यादा मेहरबानी
सब्जी मंडी में नगर पालिका की दुकानों पर ताला तोड़कर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें एडीएम ने खुद सीओ को गिरफ्तारी के लिए कहा। इसके बावजूद बागपत पुलिस ने मामले को दबा दिया और आरोपी रोजाना मंडी में उसी दुकान को खोलते है। इस तरह ही कब्रिस्तान व वक्फ बोर्ड की जमीनों पर प्लॉट काटकर बेचकर लोगों से ठगी करने वाले भू-माफिया पर मुकदमा दर्ज हुए ढाई महीना बीत चुका है, लेकिन बागपत पुलिस ने उनको बचाव का पूरा समय दिया। जिससे वह गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर लेकर आने लगे हैं।
--
सरकारी विभागों की तरफ से दर्ज मुकदमों में इतना समय बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है और आरोपी खुलेआम कोतवाली के आगे ही घूम रहे हैं। यह गंभीर मामला है और इसको दिखवाया जाएगा। सभी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई होगी। -अर्पित विजयवर्गीय, एसपी