{"_id":"63373257a11457691f2e083b","slug":"police-of-land-mafia-yashpal-got-the-court-produced-baghpat-news-mrt60763607","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया यशपाल की पुलिस ने कोर्ट में पेशी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया यशपाल की पुलिस ने कोर्ट में पेशी कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस ने भूमाफिया यशपाल तोमर बरवाला को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस उसे हरिद्वार जेल से तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में बी-वारंट पर यहां लेकर आई थी। उसका एक केस में रिमांड बना तो दूसरे केस में उस पर आरोप तय हो गए। वहीं उसकी वीडियो बनाने व हंगामा करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बरवाला गांव का रहने वाला यशपाल तोमर रमाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले में उत्तराखंड के हरिद्वार की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
यशपाल को शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस कोर्ट में पेशी पर लेकर आई। जिसके बाद ही यशपाल तोमर के परिजन भी वहां पहुंच गए और वह बातचीत करने के साथ ही उसकी वीडियो बनाने लगे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो वहां हंगामा कर दिया। जिसके बाद सीओ डीके शर्मा ने वीडियो बना रहे युवक को पकड़वाया। वह बरवाला गांव का मोहित है और उसके खिलाफ भी सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि बरवाला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान बनाने के मामले में यशपाल बरवाला को बी-वारंट पर कोर्ट में पेश किया। इस मामले में उसका रिमांड तैयार किया है। वहीं छपरौली थाने में दर्ज आचार संहिता के एक मामले में उस पर कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं।