{"_id":"60b7c8c88ebc3e6e8e2b004c","slug":"police-made-a-funeral-in-the-market-instructions-to-open-the-market-as-per-the-guidelines-baghpat-news-mrt5409590141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाजार में कराई मुनादी, गाइडलाइन के अनुसार बाजार खोलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बाजार में कराई मुनादी, गाइडलाइन के अनुसार बाजार खोलने के निर्देश
विज्ञापन
बागपत। कोरोना कर्फ्यू के अनलॉक के दूसरे दिन बुधवार को बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही। पुलिस प्रशासन ने शाम सात बजे फ्लैग मार्च निकालकर बाजार बंद कराया। पुलिस व पीएससी बल के साथ नगर के बाजार में मुनादी कर शाम सात बजे तक बाजार बंद करने की मुनादी कराई। पुलिस ने पीएससी बल के साथ नगर में मार्च निकालकर लोगों को कोरोना गाइड लाइन व नाइट कर्फ्यू का पालन करने के लिए जागरूक किया। रात्रि में नाइट कर्फ्यू शुरु होते ही पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग और बाजारों में चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
सीएमओ की संस्तुति पर 52 जोन कंटेनमेंट मुक्त
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। जिले में 52 कंटेनमेंट जोन में पिछले 14 दिनों में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। संक्रमित न मिलने पर प्रशासन ने सभी इन जोन को कंटेनमेंट मुक्त कर दिया है। कंटेनमेंट जोन से मुक्त किए गए सभी जोन बड़ौत तहसील क्षेत्र के है।