{"_id":"60b7c6aa8ebc3e6e7e6473f8","slug":"police-kept-running-all-night-on-the-information-of-robbery-and-kidnapping-baghpat-news-mrt540886697","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व अपहरण की सूचना पर रात भर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व अपहरण की सूचना पर रात भर दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक एक कोल्हू पर सोता मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। फौलादनगर और नंगला कनवाड़ा के बीच ट्रक चालक और हेल्पर से लूट और अपहरण की सूचना पर थाना पुलिस पूरी रात जंगलों में दौड़ती रही। ट्रक चालक एक कोल्हू पर सोता मिला।
फौलादनगर गांव से मंगलवार शाम ट्रक चालक असलम निवासी ललियाना किठौर मेरठ और हेल्पर नसीम गुड़ लेकर नंगला कनवाड़ा गांव के एक कोल्हू पर जा रहे थे। बताया कि वहां से भी एक कोल्हू से गुड़ भरना था। इसी दौरान हेल्पर नसीम ने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि फौलादनगर व नंगला के बीच पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने साइड न देने पर उनके साथ मारपीट की। साथ ही बताया कि आरोपी युवक चालक असलम का अपहरण कर ले गए है।
सूचना पर इंस्पेक्टर दोघट दिनेश कुमार चिकारा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी। चालक रात्रि में करीब एक बजे पुलिस को अजित के कोल्हू पर सोता मिला। पुलिस चालक को नींद से उठाकर थाने ले गई। उसने बताया कि वह डरकर भाग गया था और उसका मोबाइल ट्रक में ही छूट गया था। वहां से आने के बाद वह कोल्हू पर ही सो गया। इंस्पेक्टर ने बताया की बाइक सवार तीन युवकों ने साइड न देने पर चालक के साथ मारपीट कर रहे थे और चालक उन्हें देख डरकर भाग गया था। परिचालक ने जल्दबाजी में डायल 112 पर सूचना दे दी।