फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police invoices the accused of Gokshi

गोकशी के आरोपी का पुलिस ने किया चालान

Mon, 17 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police invoices the accused of Gokshi
पुलिस हिरासत मे गांव नूरपुर के जंगल मे गौकशी करने वाला एकआरोपी - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा(बागपत)। क्षेत्र के गांव फिरोजपुर और गांव नूरपुर के जंगल में हुई गोकशी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में आठ अगस्त की रात्रि में दो गोवंश की गोकशी की गई थी। इसके बाद गोकशों ने दो 10 अगस्त की रात्रि में गांव नूरपुर के जंगल में भी दो गोवंश की गोकशी की थी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर हंगामा प्रदर्शन भी किया । पुलिस तभी से गोकशों की तलाश में जुटी हैं। सोमवार को पुलिस ने गोकशी की दोनों घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस रविवार की रात्रि में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम गश्त करते करते गांव बसी मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के नीचे नहर पटरी पर पहुंची। तभी पुलिस टीम को वहां पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि दूसरा युवक भाग निकला। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ निवासी माता कॉलोनी बागपत बताया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो छुरे, एक लोहे का दाव, प्लास्टिक की रस्सी, नशे का इंजेक्शन, सीरीज और एक बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह और उसके साथी गोवंश की तलाश में वहां पर खड़े थे। पुलिस को उसने अपने साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सभी बागपत निवासी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वह जंगल में विचरने वाले बेसहारा गोवंश की गोकशी करते हैं। इसके बाद मांस को दिल्ली में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। पकड़ा गया गोकश आसिफ आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ बागपत और खेकड़ा कोतवाली में अवैध शस्त्र रखने और गोवध करने को लेकर सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी का सोमवार को चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed