फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police investigation on election, Sanjay Khokhar's murder will soon be revealed

चुनाव पर टिकी पुलिस की जांच, संजय खोखर की हत्या का जल्द होगा खुलासा

Sun, 23 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police investigation on election, Sanjay Khokhar's murder will soon be revealed
संजय खोखर हत्याकांड़ :
विज्ञापन

- पुलिस ने छपरौली के कईं संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या का जल्द खुलासा होने की संभावना है। पुलिस के हाथ कईं महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वारदात की कडियां नगर पंचायत और जिला पंचायत चुनाव से भी जुड़ सकती हैं। भय का माहौल पैदा करने और चुनाव में एक-दूसरे की मदद करने के लिए वारदात अंजाम देने का इनपुट पुलिस को मिला है, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की 11 अगस्त को तिलवाड़ा मार्ग के निकट चकरोड पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुख्य आरोपी बताए जा रहे नितिन धनकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिस तरीके से हत्या की गई, उससे पुलिस को पहले ही दिन से अंदेशा था कि हमलावर संजय खोखर की पहचान के रहे होंगे। अब पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की वारदात छपरौली नगर पंचायत के चुनाव से भी जुड़ सकती है। सुनील राठी गैंग और नितिन धनकड़ के लिंक की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि हमलावरों ने जिला पंचायत चुनाव और नगर पंचायत चुनाव में एक-दूसरे की मदद करने की गरज से साठगांठ की। जिसके बाद खौफ का माहौल बनाने के लिए संजय खोखर की हत्या कर दी। पुलिस इन सब बिंदुओं पर जांच कर रही है। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि कईं बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। वजह भी जल्द ही सामने आएगी।
विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग कर चुके परिजन
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर परिजन सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ संजय खोखर के बेटों ने सीएम से मुलाकात की थी। स्थानीय पुलिस की जांच पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed