{"_id":"5d9f2ccb8ebc3e93d33e7450","slug":"police-found-some-clues-in-murder-case-baraut-news-mrt4476843132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हत्या में कई लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की हत्या में कई लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के धनोरा सिल्वर नगर गांव में अगस्त माह में हुई पूर्व प्रधान ऋषि राणा की हत्या के मामले में थाना पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। हत्या के संबंध में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही ऋषि राणा की हत्या का खुलासा कर सकती है।
धनोरा सिल्वर नगर गांव मे गत 20 अगस्त की शाम बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पूर्व प्रधान ऋषि राणा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े हत्या के से गांव मे दहशत का माहौल हो गया था। वही हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी बागपत ने पुलिस की कई टीमों को लगाया था। लेकिन किसी को कामयाबी नही मिली। लेकिन पिछले दो दिनों से थाना पुलिस के हाथ पूर्व प्रधान की हत्या के मामले मे कुछ अहम सुराग मिल गए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जल्द ही थाना पुलिस हत्या का खुलासा करेगी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि छानबीन जारी है।