फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught illegal soil mining in Kotana village

पुलिस ने कोताना गांव में पकड़ा अवैध मिट्टी खनन

Wed, 29 Dec 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police caught illegal soil mining in Kotana village
बड़ौत कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध खनन की जेसीबी। - फोटो : BARAUT
एक किसान संगठन का जिलाध्यक्ष करा रहा था अवैध मिट्टी खनन
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर जेसीबी और डंपर कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। करीब 20 दिन से चल रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस ने कोताना गांव में छापा मारा। मिट्टी खनन में लगे लोग पुलिस को देख कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से जेसीबी और डंपर कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक यह अवैध मिट्टी खनन एक किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के इशारे पर चल रहा था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि सूचना मिली थी कि 20 दिन से एक किसान संगठन का जिलाध्यक्ष कोताना गांव मेें अवैध मिट्टी खनन कर रहा है। ग्रामीण इसका विरोध करते है तो मिट्टी खनन में लगे लोग हथियारों के बल पर डराते-धमकाते है। सूचना पर मंगलवार की रात पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। अवैध मिट्टी खनन में जुटे लोगों में पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और एक डंपर कब्जे में लिया है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अवैध मिट्टी खनन कराने वाला व्यक्ति खुद को एक किसान संगठन का जिलाध्यक्ष बताता है। खनन में बाधा डालने पर डराता धमकाता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोताना गांव में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा है। एक किसान संगठन का जिलाध्यक्ष यह अवैध मिटटी खनन करा रहा था। जल्द ही अवैध मिट्टी खनन करने वाले किसान नेता सहित अन्य लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - मगनवीर सिंह गिल, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed