{"_id":"61e9a33855a4791c7e7b8d4b","slug":"police-beat-up-doctors-by-dropping-them-on-the-road-uproar-baghpat-news-mrt5741231117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डाक्टरों को सड़क पर गिराकर पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने डाक्टरों को सड़क पर गिराकर पीटा, हंगामा
विज्ञापन
बागपत में डीएम राजकमल यादव से पुलिस की शिकायत करने पहुंचे चिकित्सक।
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। पुलिस ने बुधवार रात राष्ट्र वंदना चौक पर तीन चिकित्सकों को सड़क़ पर गिराकर पीटा। उस वक्त चिकित्सक दिल्ली रोड से दूध लेकर सीएचसी लौट रहे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पिटाई करने के बाद उनको घसीटकर गाड़ी में डाला और कोतवाली में लाकर छोड़ दिया। इस घटना के विरोध में चिकित्सकों ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
बागपत सीएचसी पर तैनात डॉ. विकास प्रकाश, डॉ. मुकेश कुमार व उनके दोस्त डॉ. जीके सिंह बुधवार देर रात करीब एक बजे दिल्ली रोड से दूध लेकर लौट रहे थे। नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली और उनसे रात में घूमने का कारण पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि वे सरकारी चिकित्सक हैं तथा उनके कुछ दोस्त आ गए हैं। इसलिए वे उनके लिए दूध व खाने का सामान लेने आए हैं।
आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे गालीगलौज की। इसका विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सड़क़ पर गिराकर मारपीट की। उनको घसीटकर गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गए। पुलिस ने तीनों डाक्टरों का मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव से मिलकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन पर कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। वहीं, एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि पुलिसकर्मियों व चिकित्सकों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।