{"_id":"64ef98c025d839e92c098367","slug":"police-arrested-the-young-man-who-used-to-bully-wearing-jharkhand-police-uniform-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2394-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: झारखंड पुलिस की वर्दी पहनकर धौंस जमाने वाला युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: झारखंड पुलिस की वर्दी पहनकर धौंस जमाने वाला युवक को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने शिकोहपुर गांव से झारखंड निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक झारखंड पुलिस की वर्दी पहनकर युवकों व अपने दोस्तों पर धौंस जमाता था। फिलहाल पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकोहपुर गांव से किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि झारखंड पुलिस का एक सिपाही गांव में वर्दी पहनकर घूम रहा है और युवकों व अपने परिचितों पर धौंस जमा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उस दबोच लिया। कोतवाली लाकर युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह फर्जी झारखंड पुलिस वाला निकाला।
युवक झारखंड के ही एक जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक को बचपन से ही पुलिस की वर्दी पहनने का शौक था, काफी दिनों से वह वर्दी पहनकर युवकों को धौंस जमाता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है, फिलहाल उसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।