फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police appears to be sluggish on the border and lazy

बॉर्डर पर कहीं सुस्त तो कहीं चुस्त दिखी पुलिस

Mon, 13 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police appears to be sluggish on the border and lazy
बागपत। लॉकडाउन में जिले के बॉर्डर पर पुलिस कहीं चुस्त तो कहीं सुस्त दिखाई दी। कहीं लोगों के आवागमन पर पाबंदी दिखी तो कहीं पर बिना रोक-टोक के साथ वाहन गुजरते रहे। ककड़ीपुर बॉर्डर व डूंडाहेडा बॉर्डर पर जहां पुलिस मुश्तैद रही। वहीं बालैनी हिंडन चौकी व निवाड़ा चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

-----------------
हिंडन पुलिस चौकी-बालैनी
बालैनी। हिंडन चौकी बालैनी सुबह साढ़े दस बजे आवागमन जारी है। बॉर्डर की चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद है। लेकिन आवागमन कर रहे लोगों से टोकाटाकी कम देखने को मिली।
विज्ञापन

-----------------
निवाड़ा चेकपोस्ट-बागपत
बागपत। निवाड़ा चेक पोस्ट सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर चौकी पर दो पुलिस कर्मी तैनात हैं। सोनीपत व बागपत की ओर से बाईक पर सवार लोग बिना रोक-टोक बॉर्डर पार कर रहे हैं। बैरियर के पार दो ट्रैक्टर खड़े हैं। मीडियाकर्मी को देखते ही एक पुलिस कर्मी ट्रैक्टर चालकों को वहां से जाने के लिए कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ककड़ीपुर चेकपोस्ट
रमाला। ककड़ीपुर चैक पोस्ट समय दोपहर एक बजे चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी सघन चेकिंग करते हुए मिले। लोगों को जिले की सीमा में एंट्री से पहले सख्ती से पूछताछ हो रही है।

-----------------
डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट
खेकड़ा। डूंडाहेडा चेक पोस्ट समय दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर पुलिस मुश्तैद दिखाई दी। मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से मार्ग की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed