फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plenty of rules is flying apart

खूब उड़ रही नियमों की धज्जियां 

Fri, 04 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Plenty of rules is flying apart
ट्रैफिक ‌नियम नहीं मानते लाोग। - फोटो : amar ujala
बागपत। यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस और यात्री कितने जागरूक है। इसका सच शुक्रवार को देखने को मिला। शहर के मुख्य चौराहे राष्ट्रवंदना चौक पर ट्रैफिक पुलिस के सामने से दुपहिया वाहन सवारों ने  यातायात के नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन सवारों को रोकना तो दूर उनको टोकने की भी जरूरत नहीं समझी। यहीं हाल पूरे जनपद में है.....
विज्ञापन


बाइक पर दिखी कार की सवारी 
बागपत। एक युवक बाइक पर छह सदस्यों को आराम से लेकर जा रहा था। इनमें एक महिला और तीन बच्चे शामिल थे। चालक खुद भी हेलमेट लगाए हुए नहीं था। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सामने से आराम से गुजर गया। उस पर सिपाही ने जरा भी ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के सामने बाइक सवारों ने किया स्टंट
बागपत। ट्रैफिक पुलिस के सामने एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आराम से गुजरे। इतना ही नहीं उन्होंने चौराहे पर स्टंट भी किया। लेकिन पुलिस ने उनको रोकने की जरूरत नहीं समझी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही ने भी खूब तोड़े यातायात के नियम 
बागपत। महिला सिपाही राष्ट्रवंदना चौक से गुजरी। उसके सिर पर हेलमेट नहीं था। पुलिस के सामने उसने खूब नियमों का उल्लंघन किया। 

चार कारों के शीशों से उतरवाई फिल्म 
बागपत। यातयात प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को वाहनों पर लगी काली फिल्म व ड्राइविंग लाइसेंस के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसके तहत चार कारों के शीशों से काली फिल्म उतरवाई गई। साथ ही उनके एमवी एक्ट में चालान किया गया। इस दौरान वाहन सवारों से  यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। बताया गया कि तेज गति से वाहन न चलाए। शराब पीकर वाहन न करें। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठे। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। गलत ओवरटेक न करें। अभियान के तहत नियम तोड़ने पर 45 चालान किया गए। साथ ही नौ हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed