फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pledged to adopt Vedic culture in Yagya

Baghpat News: यज्ञ में वैदिक संस्कृति को अपनाने का संकल्प लिया

Tue, 13 Feb 2024 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Pledged to adopt Vedic culture in Yagya
-नीलकंठ आश्रम में यज्ञ का छठा दिन, श्रद्धालुओं ने दी आहुति
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बिनौली। जिवाना गुलियान के सिद्धगुरु आध्यात्मिक पीठ नीलकंठ आश्रम में महागुरुदेव अवतरण महोत्सव प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर वैदिक संस्कृति को अपनाने का संकल्प लिया।

सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को वेदोपदेश देते हुए कहा कि पुरुषार्थ करने से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। विचार से ही व्यक्ति ऊंचा उठता है और विचार ही पतन की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव से ईश्वर की शरण में जाने से ही आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी। मन को शुद्ध करने के लिए सत्य का आचरण करना चाहिए। उदगाता आचार्य अंकुर भारद्वाज, सौरभ शास्त्री, गणेश ने ईश भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए। साथ ही सस्वर वेदपाठ किया। यज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तगणों ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed