फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players showed talent

खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Players showed talent
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में बृहस्पतिवार से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार त्यागी, मुकेश कुमार सिंह व रणजन्य लांबा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद का आयोजन किया। छात्र शिवम पंवार ने मशाल दौड़ पूरी की। नेहरू, सुभाष, पटेल व आजाद हाउस ने अपने फ्लैग के साथ मार्च फास्ट किया। वॉलीबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले गए। संचालन मुकेश कुमार ने किया। खेल प्रभारी हरेंद्र कुमार, संजीव, तरुण शर्मा, राजेंद्र सिंह, जसवंत कुमार, शैलेंद्र विमल, डांगेराम, प्रदीप, अखिलेश शर्मा, विनोद, राजेश जैन, दिनेश कुमार गुप्ता, संजीव, अशोक का योगदान रहा।
विज्ञापन

छात्रों ने लगाया सूचना न देने का आरोप
बड़ौत। कुछ छात्रों ने बताया कि उन्हें वार्षिक खेलकूद की कोई सूचना नहीं दी। प्रतियोगिता कराने के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। इससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उधर, प्रधानाचार्य अजय कुमार त्यागी ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि प्रतियोगिता के शुरू होने से 20 दिन पूर्व ही कॉलेज में नोटिस चस्पा कर प्रत्येक विद्यार्थियों को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed