{"_id":"62093ebce911c701964d41d9","slug":"players-showed-stamina-in-sports-competition-baraut-news-mrt5768618180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में विजेता ट्राफी के साथ खुशी जताते खिलाड़ी
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार को खेल विकास अभियान एवं फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय चौधरी और जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में में वाजिद प्रथम, अभिषेक द्वितीय, सुमित पंवार तृतीय, 1600 मीटर दौड़ में आदेश प्रथम, आकाश द्वितीय, सचिन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आरिफ ने 19.6 मीटर के साथ पहला स्थान, जितेंद्र ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में भी आरिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अभय तोमर द्वितीय और मनीष तृतीय रहे। खो-खो में जैन कॉलेज बड़ौत की टीम ने प्रथम और पिलाना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में दोघट की टीम प्रथम, सुन्हैड़ा की टीम द्वितीय व फखरपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही । विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में संजीव कुमार, अभिषेक, रकम सिंह, फारुख ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुमित, दानिश, नीतिश भारद्वाज, अजय कुमार, रोहित वत्स का योगदान रहा।