बास्केटबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रही तीसरी प्रमेंद्र मेमोरियल ऑल इंडिया बास्केटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए खूब पसीना बहाया।
दूसरे दिन टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल की प्रबंध समिति के सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि पहला मैच जिंद और रिवाडी के बीच हुआ। जिसमें जिंद ने 94/30 से मैच जीता। दूसरा मैच भिवानी और मेरठ स्टेडियम के बीच हुआ। जिसमें भिवानी ने मेरठ को 70/68 से जीता। तीसरा मैच चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब और गाजियाबाद के बीच हुआ। जिसमें चौधरी केहर सिंह दिव्य बास्केटबाल की टीम ने 70/30 से मैच जीता। चौथा मैच पानीपत और फरीदाबाद के बीच हुआ। जिसमें पानीपत की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 73/48 से हराया। पांचवां मैच मेरठ और रोहतक के बीच हुआ। जिसमें रोहतक की टीम ने मेरठ की टीम को 90/62 के अंतरों से हराया। दूसरे दिन का अंतिम मैच रेवाडी और नोएडा के बीच हुआ। जिसमें नोएडा की टीम ने रिवाडी की टीम को 72/41 के अंतर से हराया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, डाक्टर रधुनाथ वर्मा, डाक्टर गीतांजली तोेमर, प्रदीप शर्मा, रामपाल सिंह तोमर, जेपी सिंह का सहयोग रहा।