फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plastic garbage collected from around the religious place

धार्मिक स्थलों के आस पास चलाया स्वच्छता अभियान , प्लास्टिक कचारा एकत्रित किया

Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Plastic garbage collected from around the religious place
बागपत के गुफा मंदिर पर लोगो को सफाई के प्रति जागरूक करते नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल ने गुफा मंदिर में सफाई अभियान चलाया। मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के आसपास फैला प्लास्टिक का कचरा एकत्रित कर लोगों को इसका त्याग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरुण तिवारी ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। जिले का 11 हजार किलो कचरे का एकत्रीकरण का लक्ष्य है। कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, स्वत: रोजगार विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी कैडेट्स लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेंगे। वे प्लास्टिक कचरे ेका एकत्रीकरण भी करेंगे। अभियान अंतर्गत रविवार को द ग्रेट भगत सिंह युवा मंडल की ओर से धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं ने गुफा मंदिर के आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर लोगों से प्लास्टिक के बजाए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने और आसपास सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता कार्यक्रम में नीतिश भारद्वाज, युवा मंडल अध्यक्ष उत्तम, उपाध्यक्ष राहुल एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed