फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Place a picture of a mosque instead of a temple on Google Maps, tension

गूगल मैप पर मंदिर की जगह मस्जिद का फोटो लगाया, तनाव

Tue, 17 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Place a picture of a mosque instead of a temple on Google Maps, tension
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रलाहदपुर गांव के प्रसिद्ध महेश मंदिर की जगह गूगल मैप पर मस्जिद का फोटो लगा दिया गया। इसका पता चलने पर लोग भडक़ गए और आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उसका माफी मांगते वीडियो बनाया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

गूगल मैप पर सर्च करके किसी भी प्रसिद्ध स्थल की फोटो के साथ जानकारी जुटाई जा सकती है। गूगल मैप में खट्टा प्रहलादपुर गांव का प्रसिद्ध महेश मंदिर का भी फोटो लगा था। गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी आईडी से मंदिर की फोटो की जगह गूगल पर मस्जिद की फोटो लगा दी। इस पर लोग भडक़ गए और एकत्र होकर आरोपी के घर पहुंच गए। वहां काफी देर तक हंगामा किया। उसके माफी मांगने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद रविवार सुबह मामला तूल पकड़ने लगा और दोनों समुदाय के लोगों की पंचायत हुई। इसमें आरोपी के नहीं पहुंचने पर लोग भडक़ गए। वहीं, इसकी जानकारी पाकर पुलिस भी गांव पहुंच गई। वहां स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी। चांदीनगर पुलिस ने आरोपी डॉ. नौशाद के खिलाफ धार्मिक भावना भडक़ाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिसका कहना है कि आरोपी को जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed